रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0के.के.अग्रवाल के निर्देशों के क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए ’ग्राम छीनकी’ में संचालित ’बिना पंजीकरण के क्लीनिक को सील’ कर दिया यह कार्रवाई ’डॉ0संजीव सरना’ के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा की गई। मौके पर निरीक्षण के दौरान क्लीनिक ’क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट’ के तहत पंजीकृत नहीं पाया गया और बिना किसी वैध दस्तावेज के मरीजों का उपचार किया जा रहा था। कार्रवाई के समय ’केंद्र संचालक सचिन मजूमदार’ और ’दो महिला मरीज’ मौके पर उपस्थित मिले। टीम द्वारा क्लीनिक से मिली दवाओं,उपकरणों और रिकॉर्ड को जब्त कर लिया गया एंव क्लीनिक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है,केंद्र संचालक सचिन मजूमदार के खिलाफ संबंधित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। डॉ0के.के.अग्रवाल ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा बिना पंजीकरण के चल रहे क्लीनिक आम जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि केवल पंजीकृत चिकित्सकों और वैध स्वास्थ्य संस्थानों से ही उपचार लें।डॉ0संजीव सरना ने बताया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग लिया जा रहा है।