रुद्रपुर। संत शिरोमणि कबीर दास की जयंती के अवसर पर सोमवार को शिव अरोरा ने रमपुरा स्थित संत कबीर दास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत कबीर ने अपने दोहों और वाणी के माध्यम से समाज को सत्य, समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी उतना ही प्रासंगिक है।

विधायक शिव अरोरा ने कहा कि संत कबीर दास की शिक्षाएं समाज को सही दिशा देने के साथ-साथ जीवन को सार्थक बनाने की प्रेरणा देती हैं। उनके दोहे आज भी शिक्षा के क्षेत्र में पढ़ाए जाते हैं और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल सहित मुकेश पाल, गिरीश पाल, धर्म सिंह कोली, राज कोली, नत्थू लाल, परमेश्वरी कोली, चंद्रसेन कोली, किशन कोली, खुशबू, रामप्रकाश, जितेंद्र मौर्य, छाया शर्मा, सन्नी पासवान और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi