रूद्रपुर। रम्पुरा पुलिस ने हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, आरोपी ने युवक के सिर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से किया था घायल,दौराने इलाज हुई युवक की मृत्यु हो गई थी आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद कर ली गई।पुलिस के अनुसार दिनांक 13-08-202 को कोतवाली रुद्रपुर में वादी फरमान पुत्र अजीद (निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा,रुद्रपुर) द्वारा तहरीर दी गई कि दिनांक 12-08-2026 की शाम गोलू नाम के युवक ने जान से मारने की नीयत से उनके भाई शाहनवाज (उम्र 27 वर्ष) के सिर पर ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर कोतवाली रुद्रपुर में अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया,दिनांक 13-08-2026 की रात्रि में दौराने इलाज अस्पताल में वादी के भाई की मृत्यु हो गई इसके बाद अभियोग को धारा 103 बीएनएस में तरमीम किया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा कल दिनांक 14-08-2026 की रात अभियुक्त तौफीक उर्फ गोलू पुत्र स्व. शाहिद अली,निवासी वार्ड नंबर 18, खेड़ा,रुद्रपुर उम्र 18 वर्ष को किच्छा बाईपास रोड,एफएसएल के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी हुई ईंट भी बरामद कर ली गई है। अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दीपक कौशिक(प्रभारी चैकी रम्पुरा),उप-निरीक्षक धीरज टम्टा,हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार व कॉन्स्टेबल महेन्द्र कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi