रुद्रपुर। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के रुद्रपुर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस दौरान एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने केंद्रीय मंत्री से संगठन, विधि व्यवस्था और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। उन्होंने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है तथा उनके नेतृत्व में देश की न्याय व्यवस्था और संसदीय परंपराएं लगातार मजबूत हो रही हैं।

प्रमोद मित्तल ने बताया कि केंद्रीय मंत्री हल्द्वानी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जाते समय कुछ देर रुद्रपुर में रुके थे।

इस अवसर पर अधिवक्ता एसोसिएशन रुद्रपुर के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेन्द्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष एडवोकेट गुरदीप सिंह, उपसचिव एडवोकेट अशोक चंद सहित कई अधिवक्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया और देवभूमि आगमन पर शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi