रूद्रपुर। पिथौरागढ़ से माल लेने आये एक ट्रक चालक को उसके ही ट्रक में मृत अवस्था में पाया गया सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक का निरीक्षण किया और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया साथ ही उनके परिजनों को भी घटना की जानकारी दी सूचना मिलने पर पहुंचे उसके परिजनों ने शव पर चोट के निशान देखकर हत्या का सन्देह व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार सेफ एक्सप्रेस कोरियर कम्पनी के ट्रक संख्या यूके 04 सीसी 0866 का चालक ग्राम धुरा सूखी ढाम जिला चम्पावत निवासी दर्शन सिंह पुत्र स्व0दयाल सिंह शनिवार को सायं कालीनगर दिनेशपुर में एक कम्पनी से माल लेने आया था उसने ट्रक चण्डीपुर रोड़ पर कम्पनी के बाहर खड़ा किया और ट्रक में ही सो गया। बताया जाता है कि आज प्रातः 6 बजे उसे बुलाने गये तो वह सीट पर बेसुध पाया गया काफी उठाने पर भी वह नहीं उठा तो आस पास खड़े कई लोग आ गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्शन को उपचार के लिए चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया जिस पर पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर उसके परिजनों को मामले से अवगत कराया।सूचना मिलने पर यहां आये मृतक के भाई कैलाश सिंह,पत्नी ललिता देवी व अन्य परिजनों ने बताया कि शव देखने पर पता चला कि दर्शन सिंह के शरीर पर चोटों के निशान हैं जिस पर उन्हें किसी व्यक्ति द्वारा दर्शन सिंह की हत्या किये जाने का सन्देह है। पुलिस का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा। 

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi