पीड़ित पति ने दर्ज कराई एफआईआर, गंज कोतवाली पुलिस की कार्रवाई के बीच आरोपी डॉक्टर फरार
रामपुर। रामपुर से एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ इलाज के दौरान एक युवा महिला की जान चली गई। कोतवाली गंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में 22 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
सीएमओ ने लिया कड़ा एक्शन ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रामपुर की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. दीपा सिंह ने तत्काल बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने आरोपी निजी अस्पताल को एहतियातन पूरी तरह से सील कर दिया है।
डॉक्टर हुआ फरार, पति ने दी तहरीर ।
मृतका के पति ने डॉक्टर पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने और दवाओं की ओवरडोज देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी डॉक्टर मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार डॉक्टर की तलाश में दबिश दी जा रही है।