लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए आज विशेष पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोगों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता बनने की प्रक्रिया पूरी करें।

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए भरें फॉर्म-6

जिन पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में पंजीकरण कराने का अवसर देना है।

मतदाता सूची में नाम दर्ज होना मतदान करने के लिए जरूरी है। इसलिए नागरिकों को अपनी पात्रता के अनुसार पंजीकरण की स्थिति जांचने और आवश्यक आवेदन करने की सलाह दी गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से विशेष अभियान का लाभ उठाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi