​पीलीभीत। अखिल भारत हिन्दू महासभा की युवा इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक वसुंधरा कॉलोनी स्थित युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा के आवास पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने की। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा एवं युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्निहोत्री की गरिमामयी मौजूदगी में संगठन की युवा टीम की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। समाज के हित में अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना आज के समय की मुख्य आवश्यकता है।
​नवीन कार्यकारिणी के विस्तार के तहत जितेंद्र मौर्य, कृष्णा साहनी, शिवम वर्मा, राहुल राठौर एवं अर्जुन ठाकुर को युवा जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही चेतन श्रीवास्तव, भगवानदास वर्मा, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप एवं अनुराग शर्मा को युवा जिला मंत्री तथा अजय शर्मा, सनी कश्यप, लवी सिंह, हिमांशु कश्यप, बंटी शर्मा एवं कमलजीत यादव को युवा जिला सचिव मनोनीत किया गया है। संगठन की बात को आगे बढ़ाने के लिए सूरज कुमार शील को युवा मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजीव गंगवार, नरेंद्र प्रजापति, विमल गंगवार, अमित वंशवाल, आकाश, नरसिंह, गौरव कश्यप, सौरव कश्यप, मोहन, अंकित शर्मा, हनी कश्यप, केशव उपाध्याय, सचिन, गोलू यादव, दीपक मौर्य, रमन मौर्य, शिवम गंगवार, मोहित वंशवाल एवं प्रदीप ठाकुर को युवा जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि हिन्दुओं का एक विशाल परिवार है। इस परिवार की मजबूती इसके प्रत्येक सदस्य की सक्रियता और समर्पण पर टिकी हुई है। उन्होंने सभी युवाओं से समाजहित और राष्ट्रहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। वहीं युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने युवाओं की ताकत पर भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में युवाओं की भूमिका बेहद निर्णायक रहने वाली है। उन्होंने स्पष्ट किया कि “2027 का चुनाव युवाओं का चुनाव होगा और उसमें हिन्दू महासभा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।” उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक के समापन पर सभी नए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और सबने मिलकर संगठन को मजबूत बनाने तथा हिन्दू महासभा की नीतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi