रुद्रपुर। शिलांग (मेघालय) में 27 से 29 मार्च 2026 तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) के सौजन्य एवं इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के सहयोग से आयोजित “पेंचक सिलाट आश्मिता खेलो इंडिया नेशनल लीग 2026” में उत्तराखंड की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।इस प्रतियोगिता में देशभर से 700 से अधिक चयनित वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।देवभूमि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही रुद्रपुर की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और पूजा मेहर ने पेनकक सिलाट के रेगु टीम इवेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया इसके साथ ही फाइटिंग (टांडिंग) इवेंट में 50-55 किलोग्राम भार वर्ग में पूजा मेहर ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड को एक और बड़ी सफलता दिलाई। खिलाड़ियों के कोच एवं पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के सचिव बबलू दिवाकर ने बताया कि सभी खिलाड़ी रुद्रपुर स्थित दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी में प्रतिदिन 4 से 6 घंटे कठोर प्रशिक्षण करते हैं जिसका परिणाम इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों से उत्तराखंड की वरिष्ठ महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार सराहनीय रहा है और इस वर्ष भी सभी खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को इंडियन पेचक सिलाट फेडरेशन के चेयरमैन मोहम्मद इकबाल द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) द्वारा 

खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। रेगु टीम इवेंट में रजत पदक जीतने वाली टीम तनुजा बुंगला, सुनीता भट्ट और पूजा मेहर को ₹30,000 का नकद पुरस्कार दिया गया। वहीं फाइटिंग इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने पर पूजा मेहर को ₹12,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल रुद्रपुर बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है और प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *