रुद्रपुर। भूरारानी निवासी हरीश कुमार चावला ने अपनी पत्नी 41 वर्षीय कुसुम चावला के निधन के बाद नेत्रदान की सहमति देकर समाज के सामने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके इस निर्णय से कुसुम चावला की आंखों से दो लोगों के जीवन में रोशनी आने की उम्मीद है।
नेत्रदान के लिए समाजसेवी संजय ठुकराल और संदीप चावला से संपर्क किया गया। इसके बाद महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल और सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने आवश्यक कागजी औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।
इस अवसर पर गुलशन कुमार, अक्षय चावला, चंदर चावला, सुरेंद्र चावला, सुनील जड़वानी, समाजसेवी संजय ठुकराल एवं संदीप चावला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।