​पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत आज थाना अमरिया क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा विभाग में कार्यरत महिलाओं को आमंत्रित कर उन्हें सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति प्रेरित किया गया। इस दौरान सुश्री गोयल ने महिलाओं को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने और अपने अधिकारों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। साथ ही, उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के मूलभूत तरीकों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।


​कार्यक्रम के अगले चरण में महिलाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर महिला हेल्पलाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), और साइबर क्राइम हेल्पलाइन (1930) जैसे महत्वपूर्ण नंबरों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *