दिनेशपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर के जिला सह प्रभारी नीलकंठ राणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 134 वा. संस्करण बूथ संख्या 24 A वार्ड नं-3, पालपाढ़ा दिनेशपुर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष एवं सभासद नारायण मंडल के आवास पर सभी युवाओं के साथ श्रवण किया । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देशवासियों के प्रेरणादाई प्रयासों, नवाचारो, सामाजिक सरोकारो एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयो पर साझा किये गए विचार अत्यंत प्रेरक एवं मार्गदर्शक रहे। सह प्रभारी राणा ने कहा कि जिस प्रकार से मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न कोनों में हो रही उपलब्धियां को देश की जनता के साथ सांझा करते हैं वह अनुकरणीय है क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रहित में कार्य कर रहे लोगों से आम जनमानस को प्रेरणा मिलती है और वह राष्ट्रहित में किसी न किसी क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहता है।

इस अवसर पर दिनेशपुर मंडल अध्यक्ष नारायण मण्डल , सभासद वार्ड नं-1 राखाल मण्डल , सभासद प्रतिनिधि वार्ड नं-6 प्रीतम गेन, सभासद प्रतिनिधि वार्ड नं-7 विषनुपदशील , सभासद वार्ड नं-9 संजय सरकार , युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रकाश गाइन , युवा मोर्चा आईटी संयोजक अनूप हालदार , युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य अनीश बैरागी , युवा मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राकेश राजपूत , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता समोर आदित्य , युवा भाजपा कार्यकर्ता सुब्रत राय , सिमान राय , हरिदास सिकदर , जीतेन घरमी , अद्वैत पाल सहित अन्य युवा साथी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के प्रेरणादायक विचारों को सुना गया तथा राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत और जनभागीदारी के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश प्राप्त हुआ।