रूद्रपुर। ग्राम मकरन्दपुर में स्व.हरेन्द्रनाथ सरकार की स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पिपलिया नंबर एक और जाफरपुर के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में पिपलिया नंबर एक की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्राम जाफरपुर को 84 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पिपलिया नंबर एक की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जय मण्डल ने 53, सुरजीत मण्डल ने 68 और रिक्की मण्डल ने ताबड़तोड़ 58 रन की शानदार पारियां खेलीं।जीत के लिए 208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जाफरपुर की टीम पिपलिया नंबर एक के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 123 रन पर सिमट गई इस तरह पिपलिया नंबर एक ने 84 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए रिक्की मण्डल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।समापन समारोह में निप्रो मण्डल,दिलीप सरकार,गौरव मण्डल,अमिताभ सरकार,सपन राय,ओमियो विश्वास, ज्योतिष राय,उत्तम मण्डल,उत्तम सरकार,अहिल्या सरदार,तुषार सरकार,सौरभ,ईश्वर,पप्पू, जीवन विश्वास,गुरूचंद ढाली,दिनेश मण्डल,शंकर,सुरेश बजाज,जयदेव मुखर्जी, विजय मण्डल,सुनील चुघ,अशोक यादव,रमेन विश्वास,करन सिंह चुघ,राजेश मण्डल,आदित्य टिकेदार,मनोज बाला,निमाई मण्डल,सिद्धांत सरकार,सपन टिकेदार,काला चंद सरदार, कृष्णा हाल्दार,गुरूदास राय सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *