​पीलीभीत। नौतपा की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में भीषण गर्मी का प्रकोप भी आरंभ हो गया है। इस तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी से आम जनमानस को राहत पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय जन जागृति मिशन के तत्वावधान में एक सराहनीय पहल की गई। संस्था की ओर से ओम लॉन के समीप, रामा इंटर कॉलेज के सामने विशेष छबील लगाकर राहगीरों को मीठा और ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में मिशन की महिला सदस्यों और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, श्रमिकों और वाहन चालकों को रोक-रोककर आदर सहित शरबत पिलाया। भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडे शरबत की घूंट पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। इस दौरान सभी उपस्थित सदस्यों ने आपसी तालमेल के साथ सेवा कार्य में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
​संस्थान की मीडिया प्रभारी रेणुका अग्निहोत्री द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस जनसेवा के कार्य में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेवा कार्य में मुख्य रूप से डॉ. शिव किशोर शर्मा, अध्यक्ष डॉ. मिथिलेश शर्मा, डॉ. रेनू सक्सेना, डॉ. नीरू सक्सेना, निशा सक्सेना, सीमा राना, रंजना, पूनम अग्रवाल, आशा मिश्रा, प्रियंका, खुशबू, उमा दीक्षित, सौरभ दीक्षित, कार्तिकेय भारद्वाज, अंजू, सुमित, दक्षा, टिया, ठाकुर दास, पिंकू, कमल दीक्षित और के.डी. सक्सेना आदि ने उपस्थित रहकर सराहनीय योगदान दिया। संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *