​​पीलीभीत। भारत विकास परिषद की ‘टाइगर शाखा’ के आगामी सत्र 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का भव्य गठन किया गया। चुनाव अधिकारी व क्षेत्रीय संयुक्त सचिव (पर्यावरण) संजीव जोली और प्रांत महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वरिष्ठ अध्यापक और जिला अध्यापक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा को शाखा का नया अध्यक्ष चुना गया है। श्री शर्मा अपनी सक्रियता और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में नेतृत्वकारी भूमिका के लिए विशेष पहचान रखते हैं। उनके साथ मनोज मित्तल को सचिव और संजय जिंदल को कोषाध्यक्ष पद की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
​संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन के लिए अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों की भी घोषणा की गई। संरक्षक मंडल में ज्ञानेंद्र अग्रवाल, राकेश अग्रवाल और रामावतार गुप्ता को शामिल किया गया है, जबकि आर.पी. गंगवार, विनोद कुमार गुप्ता और जगदीश सक्सेना उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। महिला सहभागिता का दायित्व कुमकुम अग्रवाल को, पर्यावरण संयोजक का पद संजय अग्रवाल को, सेवा संयोजक का कार्य सैशव अग्रवाल को, संपर्क संयोजक का जिम्मा अशोक शर्मा को और संस्कार संयोजक की जिम्मेदारी रवि प्रकाश चंद्रा को दी गई है। इसके साथ ही ‘भारत को जानो’ कार्यक्रम के लिए हरीश दुलवानी, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के लिए संजय बंसल, गुरु वंदन छात्र अभिनंदन हेतु अरविंद गुप्ता और गुरु तेग बहादुर जयंती के लिए डॉ. विजय कुमार सिंह को संयोजक मनोनीत किया गया है।


​बैठक के दौरान प्रांत महासचिव डॉ. अनिल सक्सेना ने सभी सदस्यों को संस्था के उद्देश्यों और उनके नैतिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए अपने विचार साझा किए। जिला प्रभारी डॉ. एसपीएस संधू के साथ स्थाई कार्यसमिति में अनिल मेंनी, प्रोफेसर विनय गुप्ता, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव और रवि देव शर्मा को स्थान दिया गया है। चुनाव अधिकारी संजीव जोली ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने एकमत होकर अप्रैल माह में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जगदीश सक्सेना ने किया, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष रवि देव शर्मा ने पूरे वर्ष मिले सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। जलपान के साथ बैठक का समापन हुआ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *