रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति और प्रदेश मोर्चा प्रभारी आदित्य चौहान से परामर्श के पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली ने भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी। उत्तरकाशी से लेकर उधम सिंह नगर तक युवाओं को प्रदेश कार्यकारिणी समिति से जोड़ा गया। जनपद उधम सिंह नगर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में नीलकंठ राणा, मयंक अग्रवाल, जितेंद्र चौहान और काशीपुर से बिट्टू सिंह, अंकित शर्मा और प्राशीष बिश्नोई शामिल हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का यह महत्वपूर्ण कदम है जहां युवाओं को दायित्व सोपा गया है इसको लेकर तमाम आला नेताओं ने सभी युवाओं को बधाई दी। नव नियुक्त उधम सिंह नगर से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने नीलकंठ राणा इसके साथ ही काशीपुर जिले के सह प्रभारी भी हैं। जिसके अंतर्गत काशीपुर, जसपुर, गदरपुर और बाजपुर विधानसभा हैं। राणा ने दायित्व मिलने पर संगठन का आभार जताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। ऐसे में पूरे जनपद में भ्रमण कर युवाओं को पार्टी की नीति नीति से अवगत कराया जाएगा तथा सरकार द्वारा जो लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं उसकी भी जानकारी दी जाएगी। राणा को दायित्व मिलने पर जनपद के सभी भाजपा नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi