​पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी के ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान’ के तहत आगामी 9 और 10 मई 2026 को जिला प्रशिक्षण वर्ग का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस वृहद कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला योजना कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य और जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन व राष्ट्रीय गीत के साथ किया।
​प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी विधायक हरि प्रकाश वर्मा ने बताया कि दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में संपन्न होगा। इसमें जिले के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति के सदस्य और मोर्चों के जिलाध्यक्ष हिस्सा लेंगे। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि संगठन द्वारा सभी 19 मंडलों में मंडल प्रशिक्षण वर्ग पहले ही सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा चुके हैं और अब जिला स्तर पर इस महाभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


​इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के शीर्ष पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, अतेंद्र पाल सिंह, नमन प्रताप राजपूत, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, मनोज गुप्ता, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, पंकज तिवारी, नागेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू राज, अमित कुशवाहा और जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह उपस्थित रहे।
​संगठनात्मक ढांचे और प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी संभाल रहे जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पाण्डेय, जिला सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, जिला आईटी सह संयोजक पंकज प्रजापति, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक विजय सरकार और विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक विनोद शर्मा ने भी बैठक में सक्रिय सहभागिता की।
​बैठक में सतनाम सिंह, महेश वर्मा, अलका चौधरी, गीता मिश्रा, रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना के साथ-साथ विभिन्न मंडलों के अध्यक्षों में इंद्रेश सिंह चौहान, सुमित सागर, भरत राम राजपूत, प्रमोद कश्यप, संजीव त्रिवेदी, संजीव मौर्य, प्यारे लाल कश्यप, महेश राजपूत, महेंद्र पाल राजपूत, विजय सिंह, कपिल सिंह, भगवती सिंह, सुमित गंगवार, संतराम राठौर और जय जय राम राजपूत ने भी अपने विचार रखे और आगामी 9-10 मई के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *