उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन और भाजपा नेता DK शर्मा के खिलाफ ₹72 लाख के सरकारी धन के गबन के आरोप में FIR दर्ज की गई है।
आरोप है कि शर्मा ने अपने एक करीबी रिश्तेदार को फर्जी तरीके से जेनरेटर ठेकेदार दिखाया और गलत बिल पास करवाकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। इस मामले के उजागर होने के बाद जिले की राजनीति और बैंकिंग सेक्टर में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस वित्तीय अनियमितता की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *