बहराइच। रूपईडीहा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक बीसी संचालक पर हमला कर 85 हजार रुपये लूट लिए। वारदात में घायल बीसी संचालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बरगदहा चिलबिला गांव निवासी अनुराग सिंह एटीएम से 85 हजार रुपये निकालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और हमला कर दिया।

आरोप है कि बदमाश अनुराग सिंह के पास मौजूद 85 हजार रुपये लूटकर मौके से फरार हो गए। हमले में अनुराग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा बदमाशों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *