बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के उदहा गांव में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, हत्या की वारदात जमीन विवाद को लेकर हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में शामिल आरोपी शिवम और गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने घटना के कारणों और वारदात से जुड़े तथ्यों का खुलासा किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।