बरेली। बरली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के सैंथल में अवैध रूप से बनाए गए एक लग्जरी स्विमिंग पूल को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। यह अवैध स्विमिंग पूल सैंथल नगर पंचायत के चेयरमैन शानू का बताया जा रहा है।

आरोप है कि चेयरमैन ने नहर विभाग की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर इसे निजी इस्तेमाल के लिए बनवाया था। विभाग द्वारा बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो बरेली जिलाधिकारी (क्ड) के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व विभाग और नहर विभाग की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची।

घंटों चली कार्रवाई में बुलडोजर की मदद से पूरे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। बरेली पुलिस ने मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सैंथल क्षेत्र में इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *