लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सूबे के बच्चों के नाम एक बेहद ही संवेदनशील और प्रेरक पत्र साझा किया। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर साझा किए गए इस पत्र में बच्चों को जीवन में सफल होने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से विशेष रूप से ’चीनी मांझे’ (चाइनीज मांझा) से पूरी तरह दूर रहने की अपील की। उन्होंने समझाया कि यह मांझा न केवल इंसानों बल्कि बेजुबान पक्षियों के लिए भी जानलेवा साबित होता है। सुरक्षा को सर्वोच्च बताते हुए उन्होंने बच्चों से इसे कभी न खरीदने या उपयोग न करने का आग्रह किया।

डिजिटल स्वास्थ्य पर जोरः

तकनीक के इस दौर में मुख्यमंत्री ने बच्चों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग के प्रति भी आगाह किया। उन्होंने सलाह दी कि मोबाइल का उपयोग केवल शिक्षा और रचनात्मक कार्यों के लिए ही किया जाए, न कि मनोरंजन की लत के तौर पर।

सरकार की प्राथमिकताः

बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, “आपकी सुरक्षा, उत्तम स्वास्थ्य एवं सफलता हमारी सरकार की प्राथमिकता है।“ उन्होंने बच्चों को निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *