विक्टोरिया (सेशेल्स)। नरेन्द्र मोदी को सेशेल्स का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ प्रदान किया गया। यह सम्मान सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हरमाइनी ने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स की सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह सम्मान जलवायु परिवर्तन की चुनौती का सामना कर रहे सभी देशों और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यरत लोगों को समर्पित करते हुए कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री मोदी को इससे पहले भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इनमें चैंपियन ऑफ द अर्थ, सियोल शांति पुरस्कार और एग्रीकोला मेडल प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi