प्रतापगढ़। जनपद के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी का एक बेहद सराहनीय और मानवीय चेहरा सामने आया है। डीएम ने अपने माता-पिता को खो देने वाली पीड़ित बेटी ‘गोल्डी’ की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हुए उसे सहारा प्रदान किया है।
आर्थिक सहायता का सौंपा चेक
लीलापुर थाना क्षेत्र की रहने वाली गोल्डी से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी भावुक नजर आए। उन्होंने बेटी का ढांढस बंधाया और तत्काल सहायता के रूप में 20 हजार रुपये का चेक उसे सौंपा। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन इस कठिन घड़ी में उसके साथ खड़ा है।
नौकरी देने का दिया निर्देश
आर्थिक मदद के साथ-साथ जिलाधिकारी ने गोल्डी के भविष्य और जीविकोपार्जन को सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोल्डी को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रसोइया के पद पर तत्काल नियुक्ति प्रदान की जाए।
क्षेत्र में हो रही सराहना
जिलाधिकारी की इस त्वरित और संवेदनशीन कार्रवाई की पूरे जनपद में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि एक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत रूप से पीड़ित के पास पहुँचकर उसे सरकारी तंत्र से जोड़ना और सम्मानजनक आजीविका देना समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
खबरों की हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए ‘Adhunik Duniya’ पोर्टल और हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें। ‘आधुनिक दुनिया’ – आपकी खबर, हमारी नजर।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)