सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहारनपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए जिले के सभी प्रवेश द्वारों और संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हरियाणा बॉर्डर पर ‘कड़ा पहरा’

सहारनपुर पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। विशेष रूप से अंबाला रोड स्थित टोल प्लाजा पर पुलिस की भारी नफरी तैनात की गई है। बाहर से आने वाले हर संदिग्ध वाहन की गहनता से तलाशी ली जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए पुलिस बल अत्याधुनिक उपकरणों और मेटल डिटेक्टरों का इस्तेमाल कर रहा है। 

संदिग्धों पर ड्रोन और सीसीटीवी से नजर 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपना रहा है। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस फोर्स ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और होटलों में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस हर आने-जाने वाले वाहन पर पैनी नजर रख रही है ताकि सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढिलाई न रहे। 

प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सहारनपुर की सीमाओं पर रात-दिन की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और खुफिया इकाइयों (LIU) को भी सक्रिय कर दिया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *