मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में तीन स्कूली छात्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अजीमगंज-कटवा रेलखंड पर कर्णसुबर्णा रेलवे स्टेशन और गोविंदपुर लेवल क्रॉसिंग के बीच उस समय हुआ, जब बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई।

हादसे के समय वैन में करीब 10 छात्र सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में चार छात्र और वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल बरहामपुर स्थित मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो छात्रों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूल वैन खुले लेवल क्रॉसिंग को पार कर रही थी, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य में मदद की। सूचना मिलने पर रेलवे और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं।

रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है तथा घायलों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। मृतकों के परिजनों के प्रति प्रशासन ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Site designed and maintained by Lalit Rastogi