हापुड़। यहां पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। घटना के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया। मृतिका की पहचान तनु के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के बाबूगढ़ क्षेत्र के आरिफपुर की मढ़ेया में एक महिला पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। जिसकी संदिग्ध मौत हो गई। मृतिका के गले पर फंदे के निशान पाए गए हैं। शिनाख्त में महिला का नाम तनु पाया गया है। घटना के बाद महिला का प्रेमी फरार हो गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि मृतिका तनु ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस फरार प्रेमी को भी तलाशने में जुट गई है। मामला खासी चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi