​पीलीभीत। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 11वीं की छात्रा आयरा अल्वी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराते हुए विद्यालय और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। डीएएसए इंडिया और नेशनल काउंसिल ऑफ रिसर्चर्स टीचर साइंटिस्ट इंडिया द्वारा आयोजित ‘नेशनल एस्ट्रो ओलंपियाड 2026’ में आयरा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
​इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप आयरा अल्वी का चयन प्रतिष्ठित “7.0 इंडिया इंटरनेशनल साराभाई स्टूडेंट्स साइंटिस्ट अवॉर्ड 2026” के लिए हुआ है। विशेष बात यह है कि इस पुरस्कार के लिए पूरे भारत से मात्र 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें आयरा उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र छात्रा हैं। आयरा की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम से छोटे शहरों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय पटल पर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
​विद्यालय के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने आयरा को बधाई देते हुए कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि उनके अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। वहीं, प्रधानाचार्या श्रीमती पूजा छाबड़ा ने छात्रा की वैज्ञानिक सोच की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया। विद्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रबंधन ने आयरा का मुँह मीठा कराकर उन्हें सम्मानित किया और भविष्य में भी इसी तरह देश का मान बढ़ाने की शुभकामनाएँ दीं।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *