नई टिहरी। जिला बार एसोसिएशन ने जिला न्यायालय प्रांगण में दो मिनट का मौन रख कर नेपाल आपदा में काल कल्पित हुई दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की ।
अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में एकत्रित होकर नेपाल में हुए हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कहा कि आधिकारिक रूप से लगभग करीब 165 लोगों के काल कल्पित होने का दुखद समाचार है और देश विदेश के सैकड़ों नागरिकों के लापता होने की सूचना है, अधिवक्ताओं ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं लापता हुए नागरिकों की कुशलता की प्रार्थना ईश्वर से की,
इस अवसर पर बार विशेषण के अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत,वरिष्ठ अधिवक्ता केशर सिंह राणा,प्रेम सिंह बिष्ट, सोहन सिंह बिष्ट,अरविंद मोहन उनियाल, आनंद सिंह बेलवाल, शांति प्रसाद भट्ट, पराग जैन,उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल,कोषाध्यक्ष पवना, महेंद्र बिष्ट, ज्योति भट्ट,दिनेश मियां, अरविंद खरोला, विनय सेमवाल,रतनपाल चौधरी, स्वराज पंवार, जगतमणि पैन्यूली, आनंद सेमल्टी, उमेद सिंह रावत, विक्रम सिंह राणा,चिरंजीलाल नौटियाल,कन्हैयालाल डोभाल , नीरज कौशल, हुकम सिंह कुट्टी, ओम प्रकाश उनियाल, अमित उपाध्याय, बृजेश भट्ट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi