फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद स्थित नीमका हाई-सिक्योरिटी जेल से एक बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आई है। जेल के भीतर हुए एक जानलेवा हमले में संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की मौत हो गई है। हत्या का आरोप जेल में ही बंद एक कुख्यात कैदी अरूण चौधरी पर लगा है।

जेल सूत्रों के मुताबिक संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर, अयोध्या का निवासी था और उसे दो मार्च 2025 को गुजरात ।ज्ै और हरियाणा ैज्थ् ने फरीदाबाद के पाली गांव से दो हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद मृतक को इसी जेल में रखा गया था। वहीं, हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों के आरोपी अरूण चौधरी को अक्टूबर 2024 में कठुआ जम्मू कश्मीर से नीमका जेल में शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कैदी अरूण चौधरी ने अब्दुल रहमान के सिर पर बार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *