सितारगंज। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ सितारगंज ने श्रद्धाभाव से चना एवं शीतल शिकंजी की छबील लगाई गई। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, वाहन चालकों एवं आमजन को शीतल जलपान उपलब्ध कराकर क्लब सदस्यों ने मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने छबील का लाभ उठाया। क्लब सदस्यों ने श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को चना और शिकंजी वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई। आयोजन स्थल पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान और पुण्य का संदेश देता है। इसी भावना के साथ क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष सामाजिक एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का एक छोटा सा प्रयास है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सितारगंज पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी शिवकुमार मित्तल, नरेश कंसल, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष आदेश ठाकुर, विशाल मित्तल आदि मौजूद रहे।