पीलीभीत। शहर के डॉ. पी.डी. सिंह सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ के लाइव प्रसारण का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जनपद की बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्रित होकर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी प्राप्त की। लाइव प्रसारण देखने के बाद उपस्थित महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला और उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की।

इस अवसर पर मुख्य रूप से गीता मिश्रा, रेखा सिंह परिहार, डॉ. आस्था अग्रवाल, सभ्यता देवी वर्मा और ऋचा सिंह पटेल उपस्थित रहीं। साथ ही पंकजा तिवारी, पुष्पा शुक्ला, डॉ. अनुरिता सक्सेना, रत्ना शुक्ला, सुनीता सिंह, अनीता कश्यप, ममता श्रीवास्तव, कनक कटियार और विनीती सिंह सहित कई अन्य प्रमुख महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं ने प्रधानमंत्री के विजन को जमीनी स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)