पंतनगर। थाना पंतनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली गोलियां और इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल की शाम दरोगा हेमचंद्र सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हल्दी रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जमाल तनवीर निवासी फूलबाग सेंटर, पंतनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 35 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और छह शीशी नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह दवाईयां किच्छा निवासी सोनू नामक युवक से खरीदता था जो उत्तर प्रदेश के रास्तों से इनकी तस्करी करता है इसके बाद वह इन दवाइयों को नशे के आदी युवाओं को महंगे दामों पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। साथ ही सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)