शक्तिफार्म। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के नामित सभासदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने तीनों नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
सोमवार को बंग भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नामित सभासद राघव सिंह, अशोक मंडल और विक्की राय ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
इस दौरान अध्यक्ष सुमित मंडल ने नव-नामित सभासदों को जनहित को सर्वोपरि रखते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान में सभी जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


वहां पूर्व अध्यक्ष अजय जायसवाल, प्रभारी ईओ प्रियंका रैक्वाल, देबू मंडल, कार्तिक राय, दीपक कालड़ा, मयंक अग्रवाल, मनोज सरकार, रविंद्र खान, श्यामल सरकार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi