देहरादून। राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला चौक के पास आज एक अनियंत्रित ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अंदर ही बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही फायर रेस्क्यू यूनिट और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मोर्चा संभाला। 

JCB और कटर की मदद से हुआ ‘लाइव रेस्क्यू’

हादसे के बाद ट्रक चालक स्टेरिंग और सीट के बीच इस कदर दब गया था कि उसे बाहर निकालना नामुमकिन लग रहा था। फायर सर्विस की टीम ने समय न गंवाते हुए JCB और आयरन कटर मंगाए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक की सीट और लोहे के मलबे को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

4 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती 

इस दुर्घटना में ट्रक चालक के अलावा कार में सवार तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहाँ उनका उपचार जारी है। राहत की बात यह रही कि इतनी भीषण टक्कर के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। 

ट्रैफिक रहा प्रभावित

हादसे के कारण मोहब्बेवाला चौक पर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात को सुचारू कराया। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है। 


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *