नई दिल्ली। देश की राजधानी के शास्त्री पार्क इलाके में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब टहलने आए लोगों ने DDA पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम भी मौके पर पहुँच गई है।
मौके पर मौजूद SHO और ACP स्तर के अधिकारी आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस फिलहाल मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है ताकि घटना की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)
