दिल्ली। पटेल नगर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कथित ड्रग पेडलर काके उर्फ आकाश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से 1.392 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह गांजा कहां से लाता था और किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।