कॉमेडी की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुके सुनील ग्रोवर एक बार फिर अपने नए अंदाज़ से सोशल मीडिया पर छा गए हैं। इस बार उन्होंने इंटरनेशनल स्तर का किरदार अपनाते हुए डोनाल्ड ट्रंप की जबरदस्त मिमिक्री की है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।
वायरल हो रहे वीडियो में सुनील ग्रोवर का लुक और एक्सप्रेशन इतने सटीक हैं कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। उन्होंने न सिर्फ ट्रंप की आवाज़ को कॉपी किया, बल्कि उनके हाव-भाव और स्टाइल को भी बखूबी पेश किया है।
इस वीडियो पर इंडस्ट्री से भी जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। अर्चना पूरन सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा, “OMG, कुछ ऐसा है जो तुम नहीं कर सकते?” वहीं फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।
हालांकि कुछ यूजर्स ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि इस वीडियो में ट्रंप से ज्यादा कादर खान की झलक दिख रही है।
सुनील ग्रोवर का यह नया अवतार एक बार फिर साबित करता है कि वे मिमिक्री और कॉमेडी के मास्टर हैं और हर बार कुछ नया कर दर्शकों को चौंकाने में माहिर हैं।