जम्मू-कश्मीर में कल लगातार पांचवें दिन हिमपात और हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम में 7.0 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में सबसे कम तापमान 2.5 डिग्री था। बनिहाल, बटोटे और भद्रवाह में भी तापमान सामान्य से कम रहा। बारामूला और पुंछ सहित अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। चिनाब घाटी और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात हो सकता है। 29 से 31 मार्च के बीच बारिश और हिमपात होने की संभावना है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *