नई दिल्ली। छात्रों के समर्थन में आयोजित प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने पहुंचाया। इसके बाद कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं और हिरासत में लिए गए नेताओं से मुलाकात की।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि उसके सांसदों और नेताओं को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले जाया गया है। पार्टी ने दावा किया कि छात्रों को न्याय दिलाने की लड़ाई किसी भी दबाव में रुकने वाली नहीं है।
कांग्रेस ने कहा कि सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर ले, छात्रों के समर्थन में उसका संघर्ष जारी रहेगा।