​दियोरिया कलाPILIBHIT। क्षेत्र के जादौपुर पट्टी गाँव में छात्रा द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। छात्रा को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के आरोपी महेश पाल (पुत्र हेतराम), निवासी पिपरिया मंडन (थाना बरखेड़ा) को पुलिस ने बुहिता चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​उल्लेखनीय है कि बीते 16-17 जून की रात जादौपुर पट्टी निवासी रामचंद्र शर्मा की पुत्री वर्षा ने गाँव के बाहर जामुन के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। इस मामले में पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
​थानाध्यक्ष गौतम सिंह ने बताया कि आरोपी महेश पाल छात्रा वर्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने (दुष्प्रेरण) के दर्ज अभियोग में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे बुहिता चौराहे से धर दबोचा और विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi