​पीलीभीत। जनपद के थाना घुंघचाई क्षेत्र में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। गुरुवार को प्रातः लगभग 05:05 बजे उदरहा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार बस और ई-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने बिना वक्त गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
​पुलिस टीम द्वारा सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने दो व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, दुर्घटना में घायल हुए अन्य दो व्यक्तियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है।
​पुलिस की कार्रवाई: हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटनाग्रस्त बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले में आगे की कानूनी व विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *