सितारगंज। घर से निकला युवक लापता हो गया। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर छह, नहरपार निवासी आफाक ने बताया कि 2 अगस्त को उसका भतीजा हासिम, नानकमत्ता जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं आया। आस-पड़ोस, नातें-रिश्तेदारों में उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन उसका पता नहीं चला। वहीं, मामले में पुलिस ने लापता युवक की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।