पीलीभीत। जनपद की नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित किए गए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशासन और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों ने नगर के चहुंमुखी विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहरा
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी अधिकारी (एसडीएम) अमरिया मंयक गोस्वामी ने शासन की मंशा के अनुरूप नामित सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में महेंद्र, डॉ. एस.एन. सिंह और ग्यारसी लाल मित्तल शामिल रहे। इन अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्वों के बोर्ड में शामिल होने से नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है।
(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)