सितारगंज। गन्ने के खेत में काम करने गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
सोमवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुरुनानक नगरी, गोठा में एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां मृतक की पहचान मंगत सिंह (32) पुत्र स्व. कश्मीर सिंह निवासी गुरुनानक नगरी गोठा के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सोमवार को मंगत सिंह घर से नहाने के बाद गांव निवासी बलवंत सिंह के गन्ने के खेत में मजदूरी करने गया था। बताया कि सुबह करीब 7:30 बजे जब उसकी मां कुलवंत कौर खेत पहुंचीं तो देखा कि वह शराब के नशे की हालत में खेत में पड़ा हुआ था। इस पर उसकी मां ने खेत स्वामी बलवंत सिंह से उसे खेत से निकालकर पेड़ की छाया में लिटाने के लिए कहा, लेकिन उसने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
दोपहर करीब 2 बजे जब कुलवंत कौर दोबारा खेत पहुंचीं। तो मंगत सिंह उसी स्थान पर अचेत पड़ा मिला और उसकी सांसें बंद थीं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे घर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की।
इधर, पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया है। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi