खीरी। धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसैया खुर्द में 4 सितंबर को हुई घटना के मामले में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रकरण में कार्य के दौरान घोर लापरवाही बरतने के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

खीरी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिस प्रशासन में अनुशासन व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

प्रेस नोट के मुताबिक, सिसैया खुर्द में हुई घटना के संबंध में मु0अ0सं0 433/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम विधिक एवं विवेचनात्मक कार्रवाई जारी है।

इन पांच पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाई

प्रकरण में लापरवाही बरतने वाले जिन पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, उनमें—

  • मुख्य आरक्षी विनोद कुमार
  • मुख्य आरक्षी अशोक तिवारी
  • आरक्षी मोहित
  • आरक्षी भारत शर्मा
  • आरक्षी विशाल

शामिल हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी विभागीय जांच

पुलिस प्रशासन ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं गहन विभागीय जांच अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), जनपद खीरी को सौंप दी है।

पुलिस के अनुसार, वर्तमान में मौके पर कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है। प्रकरण में विभागीय जांच के साथ विधिक कार्रवाई भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi