सितारगंज। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
कोतवाल Sundaram Sharma ने बताया कि वर्ष 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान कोविड नियमों के उल्लंघन तथा पुलिस टीम के खिलाफ आपराधिक बल प्रयोग करने के मामले में न्यायालय द्वारा जारी उपस्थिति आदेशों की लगातार अनदेखी की जा रही थी। इसके चलते न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए थे।
पुलिस ने रविवार को वार्ड संख्या पांच निवासी Nayan Singh (56), Shubham (29), Anita (47) और Deepa (42) को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है।