सितारगंज। कैंटर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसें में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ अभद्रता कर दी। वहीं, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव सिसैया निवासी व्यक्ति ने बताया कि 14 मई को उसी के गांव निवासी शाने आलम अपने कैंटर वाहन से उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि हादसे में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने नसीम के साथ मिलकर गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही, आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके घर में घुस आए। वहां उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट तथा अभद्र व्यवहार किया।
वहीं, मामले को पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी शाने आलम और नसीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैंटर की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई बाइक, विरोध जताने पर पीड़ित के घर में घुसकर आरोपियों ने की बदसलूकी