रुद्रपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ऊधमसिंहनगर के जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रुद्रपुर में भव्य मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजयुमो पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लेकर कारगिल युद्ध के अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मशाल यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। हाथों में तिरंगा और जलती मशाल लिए युवाओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “अमर शहीद अमर रहें” जैसे राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विपिन सिंह गहलौत ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान को नमन करने का दिन है। कारगिल के वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, जयप्रताप भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, भाजपा जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, जितेंद्र संधू, दीपक, जसवंत, मनीष, मयंक सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi