कानपुर। औद्योगिक नगरी कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र में टप्पेबाजी की एक बेहद चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ दो शातिर टप्पेबाजों ने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का अधिकारी बताकर एक घर में घुसपैठ की और झांसा देकर गैस सिलेंडर लेकर रफूचक्कर हो गए। पूरी वारदात इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

अधिकारी बनकर दिया झांसा
जानकारी के मुताबिक, गोविंदनगर इलाके में दो युवक एक घर पर पहुंचे। उन्होंने खुद को पेट्रोलियम कंपनी का चेकिंग अधिकारी बताया। युवकों ने घर में मौजूद महिला से कहा कि वे गैस सिलेंडर की सुरक्षा जांच (Cheking) करने आए हैं। उनकी बातों पर विश्वास कर महिला ने उन्हें अंदर आने दिया।

रसीद मंगवाई और सिलेंडर लेकर हुए फरार
शातिर टप्पेबाजों ने महिला को पूरी तरह अपनी बातों में उलझा लिया। उन्होंने महिला से कहा कि चेकिंग के लिए गैस एजेंसी की रसीद की जरूरत है। जैसे ही महिला रसीद लेने के लिए कमरे के अंदर गई, दोनों टप्पेबाज फुर्ती से गैस सिलेंडर उठाया और मौके से फरार हो गए। जब महिला बाहर आई तो न तो वहां ‘अधिकारी’ थे और न ही सिलेंडर।

सीसीटीवी में कैद हुए टप्पेबाज
ठगी का अहसास होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची गोविंदनगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, जिसमें दोनों संदिग्ध युवक सिलेंडर ले जाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।

पुलिस की अपील
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। साथ ही, पुलिस ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को बिना पहचान पत्र देखे घर में प्रवेश न दें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।


कानपुर की ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जुड़े रहें हमारे साथ।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi